BJP ACTION: लग्जरी गाड़ियों में शक्ति प्रदर्शन पड़ा भारी, BJP जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष पद से निष्कासित! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP ACTION: Show of Strength in Luxury Cars Backfires—BJP District Kisan Morcha President Expelled!

BJP ACTION :  PM मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किए गए आह्वान की धज्जियां उडाने पर भिंड में BJP जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटा दिया गया है।

नेता के 100 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियों के काफिले और शहर में हुए शोर-शराबे के बाद BJP संगठन ने  यह सख्त कदम उठाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बड़ी कार्रवाई की है।

भाजपा द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि ग्वालियर से सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ भिण्ड तक किसान मोर्चा की रैली का आयोजन करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा बचत के लिए की गई अपील की अवहेलना है।

प्रदेश संगठन ने आपके इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है। ।

अतः प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार सज्जन सिंह यादव जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भिण्ड की नियुक्ति निरस्त की जाती है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related