Biranpur murder case:बिरनपुर हत्याकांड की जांच में तेजी, CBI ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Biranpur murder case: रायपुर/बेमेतरा। बहुचर्चित बिरनपुर हत्याकांड की जांच में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी कोर्ट के आदेश पर की गई है। दोनों आरोपी बिरनपुर गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। इस मामले में पहले ही 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और वे सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। सीबीआई की यह ताजा कार्रवाई इस केस की संवेदनशीलता और राजनीतिक महत्व को दर्शाती है।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि 8 अप्रैल 2023 को बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो गुटों के बीच हुए साम्प्रदायिक संघर्ष के दौरान भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। यह घटना क्षेत्र में काफी तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न करने वाली साबित हुई थी। हिंसा के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था, और लंबे समय तक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस हत्याकांड के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई थी। भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को भारतीय जनता पार्टी ने बेमेतरा विधानसभा से विधानसभा चुनाव 2023 का प्रत्याशी बनाया, और वे चुनाव जीतकर विधायक बने। Also Read – महिलाओं को लाभान्वित करने रायगढ़ जिले में चलाया जा रहा है विशेष अभियान

राज्य में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद इस संवेदनशील हत्याकांड की सीबीआई जांच की घोषणा की गई। इसके बाद सीबीआई ने तेजी से केस की जांच शुरू की और अब तक कुल 14 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। जांच एजेंसी इस केस को हत्या व साम्प्रदायिक हिंसा से जुड़े मामलों के रूप में देख रही है।

सीबीआई की ताजा कार्रवाई के बाद बिरनपुर गांव में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। वहीं, पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा और असली दोषियों को सजा होगी। स्थानीय प्रशासन भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह का तनाव पुनः न पनपे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related