BILASPUR CRIME NEWS: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार की डिक्की से 1.04 लाख से अधिक कीमत का कफ सिरप जब्त!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR CRIME NEWS: Major police crackdown; cough syrup worth over ₹1.04 lakh seized from a car’s trunk!

 

 

 

BILASPUR CRIME NEWS: नशीले पदार्थों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने बिरकोना रोड स्थित गैस गोदाम के पास घेराबंदी कर एक कार की डिक्की से 520 नग प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ।

मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कफ सिरप उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए प्रतिबंधित कफ सिरप ले जाया जा रहा है। सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम ने बिरकोना रोड गैस गोदाम के पास घेराबंदी की। इसी दौरान काले रंग की कार क्रमांक CG 04 QD 9753 को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से 520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ। बरामद कफ सिरप का कुल वजन 85.02 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,04,780 है आरोपियों द्वारा कफ सिरप रखने और बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने विधिवत जब्ती कार्रवाई की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के अलावा एक कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

 

दो आरोपी गिरफ्तार दो की तलाश जारी पुलिस ने मामले में मिथुन बघेल (28) पिता प्रेमलाल बघेल, निवासी ग्राम भुंडा, थाना कोटा तथा अमन कुमार चौबे (26) पिता मनहरण चौबे, निवासी गनियारी बाजारपारा, थाना कोटा को गिरफ्तार किया है।

वहीं पुलिस के मुताबिक राजा भोई और नीरज पटेल फरार हैं। दोनों पर गिरफ्तार आरोपियों को बिक्री के लिए कफ सिरप उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस उनकी तलाश और मामले की आगे की जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related