Bijapur encounter update: जगदलपुर। बीजापुर के गंगालूर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। पहले 12 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी, लेकिन सर्चिंग आगे बढ़ने के बाद अब यह संख्या बढ़कर 16 हो गई है। सुरक्षाबलों को आज 4 और माओवादियों के शव मिले हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि DIG कमलोचन कश्यप ने की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
Bijapur encounter update: इस मुठभेड़ में DRG के 3 जवान शहीद हुए हैं, जिनमें प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी शामिल हैं। वहीं DRG के दो जवान घायल हुए हैं, हालांकि दोनों अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मुठभेड़स्थल से बरामद हथियारों में SLR, INSAS और 303 राइफलें शामिल हैं। सभी शवों को कब्जे में ले लिया गया है। इलाके में अभी भी बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है और अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया गया है।
ऐसे हुआ था मुठभेड़
Bijapur encounter update: यह मुठभेड़ बुधवार सुबह 9 बजे उस समय शुरू हुई जब DRG, STF, COBRA और CRPF की संयुक्त टीम बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर के वेस्ट बस्तर डिवीजन क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

