Bihar Cabinet Expansion: Bihar Cabinet Expansion to Take Place at Gandhi Maidan!
BIHAR CABINET EXPANSION: बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार 7 मई होने जा रहा है।
ये शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने जा रहे इस नए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों की एंट्री तय मानी जा रही है।
राज्यपाल सय्यद अता हसनैन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
इस मौके पर NDA के तमाम दिग्गज नेताओं की मौजूदगी इसे और भी अहम बना देगी।
हाल ही में अमित शाह के साथ हुई मुलाकात ने इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं NDA के सहयोगी दलों जदयू के राजीव रंजन सिंह ललन, हम के जीतन राम मांझी और लोजपा (रा) के चिराग पासवान के साथ भी गहन मंथन हुआ।
मुख्यमंत्री ने अपने पूर्ववर्ती और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार से मुलाकात कर सियासी संदेश भी दे दिया कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है।
सूत्रों की मानें तो भाजपा, जदयू के साथ-साथ लोजपा, हम और रालोमो को भी प्रतिनिधित्व देकर गठबंधन को मज़बूत करने की रणनीति पर काम हो रहा है।
गांधी मैदान में तैयार हो रहा भव्य मंच इस बात का संकेत है कि यह महज़ सरकारी रस्म नहीं, बल्कि सियासी ताक़त का खुला प्रदर्शन होगा।

