BIG UPDATE : LPG सिलेंडर हुआ महंगा, आज से हो रहे हैं ये 6 बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG UPDATE: LPG cylinder became costlier, these 6 changes are happening from today, your pocket will be affected

आज से नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और पहले दिन से ही आम आदमी से जुड़े कई अहम बदलाव हुए हैं. कई ऐसे बदलाव हैं, जो सीधे तौर पर आपकी वित्तीय सेहत पर असर डालेंगे. बैंकिंग से जुड़े नियम से लेकर एलपीजी सिलेंडर की कीमत तक में बदलाव हुए हैं. जान लीजिए आज से क्या बड़े बदलाव हो रहे हैं.

LPG की कीमतों में बदलाव –

हर महीने की पहली तारीख को गैस कंपनियां एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती है. ऐसे में नए साल की शुरुआत में या 1 जनवरी 2023 को भी LPG Cylinder की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है. 1 जनवरी 2023 से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी हुई है. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई है. कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 25 रुपये अधिक खर्च करने होंगे. यानी राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1721 रुपये में मिलेगा.

जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग या इलेक्ट्रॉनिक बिल के नियम 1 जनवरी 2023 से बदलने जा रहे हैं. सरकार ने ई-इन्वॉयसिंग के लिए 20 करोड़ रुपये की सीमा को कम करते हुए पांच करोड़ रुपये कर दिया है. यह नियम 2023 के पहले दिन से लागू हो जाएगा. इस नियम के लागू होने से अब उन कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक बिल जेनरेट करना जरूरी होगा जिनका बिजनेस सालाना पांच करोड़ से अधिक का है.

बैंकों की जिम्मेदारी बढ़ेगी –

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, पहली जनवरी 2023 से बैंक लॉकर को लेकर तय किए गए नियमों में बदलाव होने जा रहा है. नए नियमों के लागू होने के बाद बैंकों पर लगाम लगेगी और वे ग्राहकों के साथ बैंक लॉकर को लेकर मनमानी नहीं कर पाएंगे. इसके बाद बैंकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी. क्योंकि अगर लॉकर में रखे किसी ग्राहक के सामान को किसी कारणवश कोई नुकसान पहुंचता है, तो बैंक की जिम्मेदारी तय होगी. बता दें बैंक से ग्राहकों को 31 दिसंबर तक के लिए एक एग्रीमेंट साइन करना है, इसके जरिए ग्राहकों को लॉकर के नियमों में बदलाव के बारे में जानकारी SMS और अन्य माध्यम से दी जाएगी.

HDFC क्रेडिट कार्ड के नियम –

प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में चेंज करने का फैसला किया है, जो 1 जनवरी 2023 से लागू हो रहा है. अगर आप इस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फिर ये बदलाव आपके लिए जानना जरूरी है. दरअसल, HDFC क्रेडिट कार्ड के पेमेंट पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट्स (Reward Points) के Rule Change होने जा रहे हैं. आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने सभी रिवॉर्ड पॉइंट का भुगतान 31 दिसंबर 2022 तक कर लें.

गाड़ी खरीदने के लिए करना होगा ज्यादा खर्च –

अगर आप भी नए साल पर अपने या परिवार के लिए गाड़ी खरीदने का प्लान बनाए बैठे हैं, तो हो सकता है कि आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़े. दरअसल, 2023 की शुरुआत से ही Maruti Suzuki, MG Motors, Hyundai, Reno से लेकर Audi और Mercedese जैसी कंपनियां अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही हैं. टाटा की ओर से अपने कमर्शियल गाड़ियों की कीमत 2 जनवरी 2023 से बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया गया है.

IMEI रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी –

इन पांच बड़े बदलावों के साथ ही एक जनवरी 2023 से फोन निर्माता कंपनियों और इसका आयात-निर्यात करने वाली फर्मों के लिए भी नया नियम आएगा. इसके तहत कंपनियों को हर फोन के आईएमईआई (IMEI) नंबर का रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा. दूरसंचार विभाग ने IMEI से छेड़छाड़ होने के मामलों पर लगाम लगाने के लिए ये तैयारी की है. जो फोन विदेशी यात्रियों के साथ भारत आए हैं, उनका भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DEVENDRA VIRAL VIDEO : कुर्ता कांड में फंसे देवेंद्र!

DEVENDRA VIRAL VIDEO : Devendra trapped in kurta scandal! रायपुर।...

BHUPESH BAGHEL APPOINTED : भूपेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

BHUPESH BAGHEL APPOINTED : Bhupesh gets a big responsibility! रायपुर।...

CG COAL THEFT : फर्जी GST से कोयला खेल!

CG COAL THEFT : Coal game with fake GST! दुर्ग।...

CG CONGRESS : प्रदेश कांग्रेस ने बदली मीडिया टीम

CG CONGRESS : State Congress changed the media team रायपुर।...