BIG NEWS : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को क्यों किया गया नजरबंद ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG NEWS: Why was China’s President Xi Jinping placed under house arrest?

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बीजिंग में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है? सोशल मीडिया यह सवाल तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस बीच बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर और सनसनी फैला दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सोशल मीडिया पर जो अफवाह फैलाया जा रहा है उसे जांच किए जाने की आवश्यकता है. क्या शी जिनपिंग बीजिंग में नजरबंद हैं? कहा जा रहा है कि जब शी हाल ही में समरकंद में थे, तब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने उन्हें सेना के अध्यक्ष पद से हटा दिया था. फिर उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया. सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह है, जिसकी जांच की जानी चाहिए.’

हालांकि अब तक वहां की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. शी जिनपिंग के नजरबंद और हाउस अरेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर हजारों की संख्या में ट्वीट हो रहे हैं. मगर सच्चाई क्या है, इसकी फिलहाल किसी के पास कोई जानकारी नहीं है. वहीं, चीन के लोग भी ट्वीट कर ये दावा कर रहे हैं कि जिनपिंग को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. साथ ही उन्हें सेना के प्रमुख पद से भी हटा दिया गया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related