LPG पर सब्सिडी पाने वालों के लिए बड़ी खबर, इन नियमों में सरकार करेगी बड़े बदलाव?, ? जानिए सब्सिडी का नया रूल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: उज्ज्वला स्कीम (Ujjwala scheme) के तहत फ्री LPG गैस कनेक्शन (free LPG connection) पर मिलने वाली सब्सिडी में बड़ा बदलाव हो सकता है. स्कीम के तहत नए कनेक्शन के लिए सब्सिडी के मौजूदा स्ट्रक्चर में बदलाव हो सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने दो नए स्ट्रक्चर पर काम शुरू कर दिया है और इसे जल्द जारी किया जाएगा. आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में एक करोड़ नए कनेक्शन देने का ऐलान किया था, लेकिन अब सरकार OMCs की ओर से एडवांस पेमेंट मॉडल में बदलाव कर सकती है.

मनी कंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, 1600 रुपये का एडवांस पेमेंट कंपनी एकमुश्त वसूलेगी. अभी OMCs एडवांस रकम EMI के रूप में वसूलती हैं जबकि इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र के मुताबिक स्कीम में बाकी 1600 की सब्सिडी सरकार देती रहेगी.

सरकार की Ujjwala scheme में ग्राहकों को 14.2 किलो का सिलेंडर और स्टोव दिया जाता है. इसकी लागत करीब 3200 रुपये होती है और इसपर सरकार की ओर से 1600 रुपये सब्सिडी मिलती है जबकि 1600 रुपये तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) एडवांस के रूप में देती हैं. हालांकि OMCs रीफिल कराने पर सब्सिडी की रकम EMI के रूप में वसूलती हैं.

Ujjwala scheme के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना बेहद आसान है. उज्ज्वला योजना के तहत, गैस कनेक्शन लेने के लिए BPL परिवार की कोई महिला अप्लाई कर सकती है. इस योजना की पूरी जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट pmujjwalayojana.com पर जाकर मिल जाएगी. रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको सबसे पहले एक फॉर्म भरकर नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर को देना होगा.

इस फॉर्म में जिस महिला ने अप्लाई किया है उसका अपना पूरा पता, जनधन बैंक अकाउंट और परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर भी देना होगा. बाद में इसे प्रॉसेस करने के बाद देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां योग्य लाभार्थी को LPG कनेक्शन जारी करती हैं. अगर कोई उपभोक्ता EMI का विकल्प चुनता है तो EMI की राशि सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी में एडजस्ट की जाती है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related