रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कैबिनेट मीटिंग में मिली बोनस को मंजूरी, खाते में आएगा मोटा पैसा!

Date:

केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. आज हो रही कैबिनेट की बैठक  में सरकार ने 78 दिन के बोनस को मंजूरी दे दी है यानी इस बार दिवाली से पहले 11 लाख कर्मचारियों के खाते में बोनस आने वाला है. इसके साथ ही सरकार ने गरीब कल्याण योजना को भी 3 महीने आगे बढ़ाने का फैसला लिया है.

नॉन गैजेट्ड कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
आज हो रही कैबिनेट की मीटिंग में सरकार ने Non Gazetted कर्मचारियों को पूरे 78 दिन के बोनस देने का ऐलान किया है. सरकार के इस फैसले से करीब 11.56 लाख नॉन गैजेट्ड कर्मचारियों को फायदा मिलेगा.

खाते में कितने रुपये आएंगे
सरकार के इस फैसले से रेलवे पर 2000 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा. अगर बोनस के अमाउंट की बात की जाए तो एलिजिबल रेलवे कर्मचारियों को पीएलबी भुगतान के लिए निर्धारित वेतन केलकुलेशन की सीमा 7000 रुपये प्रतिमाह होगा. यानी 78 दिन का बोनस अगर खाते में आता है तो अधिकतम करीब 17951 रुपये अकाउंट में आएंगे.

पिछले साल भी हुआ था बोनस का ऐलान
पिछले साल की बात की जाए तो साल 2021 में भी रेलवे ने अपने कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया था. एक रेलवे कर्मचारी को 30 दिन के हिसाब से 7000 रुपये बोनस बनेगा यानी 78 दिनों का करीब 18000 रुपये बोनस मिलेगा.

सरकार ने पीएलबी को किया था लागू
आपको बता दें रेलवे केंद्र सरकार का पहला ऐसा डिपार्टमेंट था, जिसमें साल 1970-80 में पीएलबी को लाया गया था. रेलवे ने पीएलबी में दिए जाने वाले बोनस की जरूरत को समझा था, जिसके बाद ही इसको कर्मचारियों के लिए लागू किया गया था.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक!

CG WEATHER ALERT : Double weather attack in Chhattisgarh! रायपुर।...

PETROL DIESEL PRICE : महंगा होगा पेट्रोल?

PETROL DIESEL PRICE : Will petrol become expensive? नई दिल्ली।...