Home Trending Now बड़ी खबर: कार और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, हादसे में पांच लोगों...

बड़ी खबर: कार और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत…

0
khabar chalisa.com

महाराष्ट्र के लोनावला के शीलातने गांव के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार और एक कंटेनर ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को खंडाला के अस्पताल में रखा गया है। वहीं शिकारपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार दो लोग और दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। चार की मौके पर मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

शादी में शामिल होने के बाद पुणे लौट रहे थे सभी
पुलिस अधिकारी के अनुसार दुर्घटना रविवार शाम करीब 6:15 बजे हुई। अर्टिगा में सवार वाले लोग अहमदनगर में शादी में शामिल होने के बाद पुणे लौट रहे थे। एक बाइक पर सवार दंपति मुंबई की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति स्थानीय था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version