छात्रावास की बड़ी लापरवाही: खाना बनाते समय बुरी तरह झुलसा छात्र, साथियों के लिए बना रहा था खाना 

Date:

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक बार फिर छात्रावास की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। विकासखंड बकावंड के ग्राम पंचायत बारदा स्थित आदिवासी बालक छात्रावास में खाना बनाते समय एक छात्र बुरी तरह झुलस गया। बताया जा रहा है कि छात्र अपने साथियों के लिए भोजन तैयार कर रहा था, तभी खौलता तेल उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसका चेहरा और शरीर का हिस्सा गंभीर रूप से जल गया। घटना के बाद अफसरों ने मामले को दबाने की कोशिश की, जबकि घायल छात्र को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, छात्रावास में अधीक्षक और रसोइया अक्सर अनुपस्थित रहते हैं और निजी कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जिसके चलते छात्रों को खुद ही भोजन बनाना पड़ता है। यही कारण रहा कि छात्र सुमन भद्रे को यह जिम्मेदारी दी गई, जो अब उसके जीवन और भविष्य दोनों के लिए खतरा बन गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

चौपाटी पर विभागीय टकराव: पुलिस-नगर पालिका में जमीन को लेकर विवाद, TI ने रुकवाया काम

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में बनने वाली चौपाटी...

अनिल अंबानी के बेटे अनमोल पर CBI का शिकंजा, 228 करोड़ रुपये के फ्रॉड मामले में दर्ज हुआ FIR

नई दिल्ली। देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी के...

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग कांड: 97 छात्र एक माह के लिए निलंबित, भारी जुर्माना भी लगा

कौशांबी (उप्र)। कौशांबी के स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज)...