केजरीवाल व भगवंत मान का बिलासपुर में आज बड़ी सभा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को बिलासपुर में महारैली और जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक भी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा संभाग है। यहां 24 विधानसभा सीटें हैं। यही वजह है कि आप ने महारैली के लिए के लिए इस बार बिलासपुर को चुना है.

पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने बताया कि आयोजन को लेकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और पार्टी से प्रदेश की जनता को नई उम्मीदें है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री दोपहर एक बजे बिलासा देवी केंवटिन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर रैली की शुरुआत होगी और दोपहर 1.30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में सभा होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related