Big Breaking: केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा, जिले के हर एक गांव में लगेगा मोबाइल टावर…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दंतेवाड़ा। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान बस्तर प्रवास पर हैं। बस्तर प्रवास के पहले दिन उन्होंने जगदलपुर में मीडिया से बात की। देवुसिंह चौहान ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले के हर एक गांव में मोबाइल टावर लगाया जाएगा। एक टावर के पीछे यदि 1 करोड़ रुपए से भी ज्यादा यदि खर्च होंगे तो भी लगाएंगे। गांव-गांव को नेटवर्क से जोड़ा जाएगा

 

 

कनेक्टिविटी से लोग जुड़ेंगे जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार भी उन गांवों में पहुंच सकेगा। जिले के 51 गांव ऐसे हैं जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं है, इन गांवों में फोकस कर टावर लगाया जाएगा। जिससे ये सभी गांव भी मुख्यधारा से जुड़ जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, आज जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी योजना बनाई जाएगी।

 

 

 

बता दे कि केंद्रीय मंत्री ने जगदलपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसके बाद दंतेवाड़ा पहुंचे। भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया जिसके बाद बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे। वहीं आज वे प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे, जिसमें जिले के हर एक गांव के विकास के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related