BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर! रिकॉर्ड तोड़ 1600 से ज्यादा नए मरीज… अकेले रायपुर से 500 के करीब नए केस… दुर्ग में अचानक बढ़ें आंकड़े… देखें आपके जिले का हाल…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर : आज 05 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 4.32 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 37 हजार 393 सैंपलों की जांच में से 1615 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

शुरूआती दो दिनों में ही प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के 20 प्रतिशत से
अधिक किशोरों का टीकाकरण मुंगेली में दो दिनों में ही कुल लक्ष्य के 56 प्रतिशत, धमतरी में 50 प्रतिशत और कोंडागांव में 43 प्रतिशत किशोरों को लगाया गया टीका ।

• छत्तीसगढ़ में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण शुरू होने के पहले दो दिनों में ही प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के कुल लक्ष्य के 20 प्रतिशत से अधिक को टीका लगाया जा चुका है। शुरुआती दो दिनों में ही मुंगेली जिले ने अपने कुल लक्ष्य के 56 प्रतिशत, धमतरी ने 50 प्रतिशत, कोंडागांव ने 43 प्रतिशत, कांकेर और गरियाबंद ने 38-38 प्रतिशत, राजनांदगांव ने 29 प्रतिशत, बालोद और दुर्ग ने 28-28 प्रतिशत, महासमुंद ने 26 प्रतिशत तथा बलौदाबाजार, कोरिया और सूरजपुर ने 21-21 प्रतिशत किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका लगा चुके हैं। सभी जिलों बनाए गए टीकाकरण साइट्स में किशोर-किशोरी उत्साह से पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। वर्ष 2005, 2006 और 2007 में पैदा हुए किशोर इन केंद्रों में पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। 3 जनवरी और 4 जनवरी को मिलाकर प्रदेश भर में तीन लाख 35 हजार 653 किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है।

कोरोना सक्रमण से बचाव के लिए शुरूआती दो दिनों में मुंगेली जिले में 27 हजार 210, धमतरी में 24 हजार 057, कोंडागांव में 15 हजार 587, कांकेर में 17 हजार 529, गरियाबंद में 14 हजार 001, राजनांदगांव में 28 हजार 540, बालोद में 13 हजार 685, दुर्ग में 29 हजार 284, महासमुंद में 17 हजार 090, बलौदाबाजार-भाटापारा में 20 हजार 236, कोरिया में 8249, सूरजपुर में दस हजार 207, दंतेवाड़ा में 3144 और कबीरधाम में दस हजार 249 किशोरों को टीका लगाया गया है।

कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक कोरबा जिले में 12 हजार 874 किशोरों को, बिलासपुर में 17 हजार 100 को, जांजगीर-चांपा में 14 हजार 209, रायगढ़ में 11 हजार 519, रायपुर में 17 हजार 760, जशपुर में 6300, सरगुजा में 4756, बलरामपुर-रामानुजगंज में 3983, बस्तर में 3816, सुकमा में 841, गौरेला-पेंड्रा – मरवाही में 1133, बीजापुर में 684, नारायणपुर में 319 तथा बेमेतरा में 1291 किशोर-किशोरियों को टीकाकरण की शुरूआत के पहले दो दिनों में दी गई ह
बिलासपुर में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीज की पुष्टि
बिलासपुर जिले में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGS) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें कोविड-19 के ओमिक्रॉन (Omicron B-1.1529 ) वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related