BIG BREAKING : जहरीली शराब कांड, 36 की मौत, 70 से अधिक लोगों का इलाज जारी ..

Date:

BIG BREAKING: Poisonous liquor scandal, 36 died, treatment of more than 70 people continues..

तमिलनाडु। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से 36 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 से अधिक लोगों का इलाज जारी है। पीड़ितों को कल्लाकुरिची, सलेन और पुडुचेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल्लाकुरिची के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया गया है और पुलिस उपाधीक्षक सहित दस अधिकारियों को निलंबित किया गया है। शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है और 200 लीटर जहरीली शराब जब्त कर जांच के लिए भेज दी गई है।

तमिलनाडु के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने बताया कि शराब में अधिक मात्रा में मेथेनॉल होने के कारण यह मौतें हुई है। उन्‍होंने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए है और सरकार इस अपराध में संलिप्‍त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related