BIG BREAKING : भारत बना दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ब्रिटेन को पछाड़ा, IMF ने जारी किया आंकड़ा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

India becomes world’s 5th largest economy, overtakes UK, IMF released data

नई दिल्ली। ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हालांकि यह स्थिति तिमाही वृद्धि के आधार पर है। ब्रिटेन अब एक स्थान फिसलकर छठे स्थान पर आ गया है। आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक तेज वृद्धि के साथ भारत सालाना आधार पर भी पांचवें स्थान पर पहुंच सकता है। 10 साल पहले अर्थव्यवस्था के मामले में भारत 11वें स्थान पर था, जबकि ब्रिटेन 5वें स्थान पर था।

भारतीय अर्थव्यवस्था में लगातार मजबूती के चलते यह स्थिति देखने को मिल रही है। दूसरी ओर यूरोप की अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर से गुजर रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में की गई गणना के मुताबिक भारत ने 2021 की आखिरी तिमाही में ब्रिटेन को पीछे छोड़ा है। ऐसा अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि जिस तरह से भारतीय अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है, उससे जल्द ही सालान आधार पर भी भारत दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बन सकता है।

इससे पहले जुलाई 2022 में कहा गया था कि ब्रिटेन से भारत महज 13 अरब डॉलर पीछे है, लेकिन आर्थिक वृद्धि में वह ब्रिटेन से आगे है। तब विशेषज्ञों ने अनुमान व्यक्त किया था कि भारत जल्द ही ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related