BIG BREAKING : पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर रैली के दौरान फ़ायरिंग

Date:

BIG BREAKING: Firing on former President Donald Trump during rally

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ है. ट्रंपपेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे कि इसी दौरान उनको निशाना बनाकर फायरिंग की गई. ट्रंप ने अपनेदाहिने कान पर हाथ रखा और मंच के नीचे झुक गए. इस दौरान भीड़ में चीखपुकार मच गई और लोग इधरउधर भागने लगे. तुरंतसीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप को घेर लिया.

रैली का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप मंच से रैली को संबोधित कर रहे हैं तभी गोलियों की तड़तड़ाहटसुनाई देती है. सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स के एजेंट्स मूवमूव चिल्लाते हैंगोलियां चलने के बाद ट्रंप कान पर हाथ लगाकर पोडियम केनीचे झुक जाते हैं और इसके बाद उनके सिक्योरिटी गार्ड उन्हें घेर लेते हैं.

चेहरे पर देखा गया खून

इस दौरान वहां मौजूद भीड़ में चीखपुकार मच जाती है और वहां मौजूद कई लोग अपनीअपनी जगह पर लेट जाते हैं. सीक्रेट सर्विस केकमांडो हरकत में आते हैं ट्रंप को घेर लेते हैंइसके बाद जब ट्रंप वहां से बाहर निकले तो उन्होंने हवा में मुट्ठी भींचकर लहराई कुछ बोलतेहुए दिखाई दिए. इस दौरान ट्रंप के चेहरे और कान के नीचे खून देखा गया. तुरंत सीक्रेट एजेंट्स ट्रंप को मंच से उतारकर कार में बैठाकरवहां से ले जाते हैं.

ट्रंप का बयान

घटना के बाद ट्रंप ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘मैं यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और सभी कानूनी एजेंसियों को धन्यवाद देना चाहताहूं जिन्होंने बटलर, पेनसिल्वेनिया में हुई गोलीबारी पर तुरंत कदम उठाए. मैं रैली में मारे गए शख्स के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाव्यक्त करना चाहता हूं, और साथ ही एक अन्य व्यक्ति जो घायल हुआ है उसके परिवार के प्रति मेरी सहानुभूति है. यह अविश्वसनीय हैकि हमारे देश में ऐसा कृत्य हो सकता है. इस समय मारे गए हमलावर के बारे में कुछ भी पता नहीं चला हैमेरे दाहिने कान के ऊपरीहिस्से में एक गोली लगी. मुझे तुरंत अहसास हो गया कि कुछ गड़बड़ है क्योंकि मैंने एक तेज़ गोली की आवाज सुनी और तुरंत महसूसकिया कि गोली स्किन को चीरती हुई निकल गई हैमुझे अहसास हुआ कि बहुत खून बह रहा है. भगवान अमेरिका की रक्षा करे!’

क्या बोले चश्मदीद

बीवर काउंटी रिपब्लिकन पार्टी के उपाध्यक्ष रिको एल्मोर ट्रंप के सामने विशेष अतिथियों के लिए बने सेक्शन में बैठे थे, तभी उन्हें पटाखोंजैसी आवाज सुनाई दी. एल्मोर ने बताया, ‘हर कोई हैरान था और ऐसा लगा कि नहीं कि ये असली गोलियां चली हैं. मैंने चिल्लाकरकहा नीचे उतरो!’ एल्मोर ने बताया कि इसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप को मंच से उतारा और उन्होंने सुना कि भीड़ में कोईडॉक्टर को बुलाने की आवाज लगा रहा है.

एल्मोर को सेना में रहने के दौरान प्राथमिक उपचार और सीपीआर के बारे में जानकारी थी और उन्हें पता था कि कोई डॉक्टर मदद केलिए तुरंत नहीं नहीं पहुंच पाएगा. उन्होंने अपनी टाई उतारी और बैरिकेड को लांघकर वहां पहुंचे जो शख्स आवाज लगा रहा था.एल्मोर नेदेखा कि उसके सिर में गोली लगी है. उन्होंने पीड़ित का सिर पकड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. वह कोई प्रतिक्रिया नहीं देरहा था.

एल्मोर ने कहा, ‘यह एक भयावह घटना थी. मैं उस परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं, जो इस हालात से जूझा है. क्योंकि बहुत हीमुश्किल हालात थे.’ उन्होंने कहा कि गोलियां ब्लीचर्स के पीछे से चलीं, लेकिन उन्होंने शूटर को नहीं देखा.

सीक्रेट सर्विस का बयान

सीक्रेट सर्विस ने अभी एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि हमलावर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंची जगह से मंच की ओरकई राउंड फायर किए. बयान में कहा गया है कि उन्होंने वहां मौजूद लोगों में से एक शख्स को मार डाला और दो अन्य गंभीर रूप सेघायल हो गए. एजेंटों ने हमलावर को घटनास्थल पर ही मार गिराया.

सीक्रेट सर्विस का पूरा बयान इस प्रकार है: “13 जुलाई की शाम को लगभग 6:15 बजे बटलर, पेनसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप कीअभियान रैली के दौरान, एक संदिग्ध शूटर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंची जगह से मंच की तरफ कई गोलियां चलाईं. अमेरिकी सीक्रेटसर्विस कर्मियों ने शूटर को मार गिराया. सीक्रेट सर्विस ने तुरंत सुरक्षात्मक उपाय किए और पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं. एक दर्शक कीमौत हो गई, और दो दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना की अभी जांच चल रही है और सीक्रेट सर्विस ने एफबीआई कोसूचित कर दिया है.”

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : ओवरटाइम में 115 करोड़ का खेल!

CHHATTISGARH : Game worth Rs 115 crore in overtime! रायपुर....

CHHATTISGARH : फोन विवाद के बाद बहाल अफसर!

CHHATTISGARH : Officer reinstated after phone controversy! रायपुर. रायपुर से...

AZAM-ABDULLAH APPEAL REJECTED : पिता-पुत्र की 7 साल की सजा बरकरार

AZAM-ABDULLAH APPEAL REJECTED : Father-son's 7-year sentence upheld नई दिल्ली।...