BIG BREAKING : नदी में गिरी 40 भारतीय यात्रियों से भरी बस, नेपाल में बड़ा हादसा

Date:

BIG BREAKING: Bus filled with 40 Indian passengers falls into river, major accident in Nepal

डेस्क। पाल में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ है, जहां 40 यात्रियों के ले जा रही एक भारतीय बस शुक्रवार को तनाहुल जिले में एक तेज बहाव वाली नदी में गिर गई। नेपाल पुलिस ने बताया कि ये बस शुक्रवार को तनाहुन जिले में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। जिला पुलिस कार्यालय तनाहुन के DSP दीपकुमार राया ने कहा, “UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पड़ी हुई है।” अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।

नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 14 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि 16 लोगों को दुर्घटना स्थल से रेस्क्यू किया गया। स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य में जुटी। हादसे को लेकर अभी और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रिलीफ कमिश्नर ने कहा कि नेपाल की घटना के संबंध में हम कॉन्टैक्ट कर यह पता लगा रहे हैं कि क्या इसमें प्रदेश का कोई व्यक्ति शामिल है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related