BIG BREAKING : सेना का विमान क्रैश, पायलट के साथ 14 लोग थे सवार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Army plane crashes, 14 people were on board along with the pilot

आईजोल। मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां म्यांमार की सेना का एक विमान क्रैश हो गयाहै।  एक सैन्य विमान आज मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे।मिजोरम डीजीपी ने जानकारी दी कि घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि म्यांमार में चल रहे सत्ता संघर्ष की दौरान स्थिति गंभीर बनी हुई है। हाल ही में म्यांमार से काफी ज्यादा संख्या में सैनिकभागकर अपनी जान बचाने के लिए भारत में आए थे। वहीं भारत ने म्यांमार से भागकर मिजोरम पहुंचे 184 सैनिकों को उनके देश वापसभेजा है। हालांकि म्यांमार से कुल 276 सैनिक भागकर मिजोरम पहुंचे थे जिसमें से 184 को सोमवार यानी 22 जनवरी को उनके देशभेजा गया। एक अधिकारी के मुताबिक, शेष 92 सैनिकों को मंगलवार यानी 23 जनवरी को वापस उनके देश में भेज दिया जाएगा।

अब तक इतने सैनिक भेजे गए वापस

असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बताया कि अभी बीते सप्ताह म्यांमार से आए 276 सैनिकों को मिलाकर अबतक कुल 635 सैनिक भागकर मिजोरम चुके हैं। मिजोरम में आए सभी सैनिकों में से 359 सैनिकों को पहले ही उनके देश वापस भेजा जा चुका है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related