BIG BREAKING : 42 की मौत, कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का विमान क्रैश

Date:

BIG BREAKING: 42 killed, Azerbaijan Airlines plane crashes in Kazakhstan

कजाकिस्तान। कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। विमान में कुल 67 लोग सवार थे, जिनमें पांच क्रू मेंबर्स भी थे। यह विमान अजरबैजान के बाकू से रूस के चेचन्या जा रहा था। कजाकिस्तान सरकार के अनुसार, इस हादसे में 42 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग बचने में सफल रहे।

घटना के समय विमान में भयंकर आग लगने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिनमें लैंडिंग के दौरान विमान में आग लगने और इसके बाद पूरी तरह जलने की स्थिति दिखाई दे रही है। हादसे के बाद, बचाव कार्य के तहत जीवित बचे लोगों को पास के अस्पताल में भेजा गया है।

अजरबैजान एयरलाइंस ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि हादसाग्रस्त विमान एंबरेयर 190 था, जिसका नंबर J2-8243 था। यह विमान बाकू से ग्रॉन्जी रूट पर जा रहा था और अकातू से तीन किलोमीटर दूर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया।

इस घटना के कारणों को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह हादसा तकनीकी गड़बड़ी, घने कोहरे या पक्षी के टकराने के कारण हो सकता है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related