रीपा योजना में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई: महादेव कावरे ने 3 पंचायत सचिवों को किया निलंबित, तीन जनपद CEO को कारण बताओ नोटिस जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। रीपा (रूरल इंडस्ट्रियल पार्क) योजना में अनियमितता सामने आने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने जांच रिपोर्ट के आधार पर रायपुर संभाग के तीन पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं तीन तत्कालीन जनपद पंचायत के सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बता दें दि ग्रामोद्योग और पंचायत विभाग द्वारा की गई जांच में योजना के क्रियान्वयन में कई गड़बड़ियां पाई गईं, जिनमें भुगतान प्रक्रिया, खरीद नियमों की अनदेखी और तकनीकी मानकों का पालन न करना शामिल है। रिपोर्ट मिलने के बाद संभागायुक्त महादेव कावरे ने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

संभागीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, महासमुंद जिले के बिरकोनी ग्राम पंचायत के सचिव शंकर साहू, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी जनपद के गिर्रा ग्राम पंचायत सचिव खिलेश्वर ध्रुव, और बलौदाबाजार जनपद के लटुआ ग्राम पंचायत सचिव टीकाराम निराला को निलंबित किया गया है। इन पर बिना तकनीकी परीक्षण मशीनों की खरीदी, भुगतान प्रक्रिया में लापरवाही और कर्तव्य में गंभीर उदासीनता जैसे आरोप हैं।

इसके अलावा, तीन जनपद पंचायतों के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें बलौदाबाजार-भाटापारा के पलारी जनपद के तत्कालीन सीईओ रोहित नायक, बलौदाबाजार जनपद के तत्कालीन सीईओ रवि कुमार, और महासमुंद जनपद की तत्कालीन सीईओ निकहत सुल्ताना शामिल हैं। संभागायुक्त ने इन अधिकारियों को तय समयसीमा में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि रीपा जैसी महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related