महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई; गांजा समेत 2 करोड़ से अधिक के थेटावेट लिक्विड जब्त, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Date:

महासमुंद. जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गांजा तस्करी करते 3 अंतर्राज्यीय तस्करों को धरदबोचा है. आरोपियों के कब्जे से 150 किलो गांजा, थेटावेट लिक्विड और एक ट्रक को जब्त किया है. जब्त सामान की कीमत 2 करोड़ 5 लाख से अधिक आंकी जा रही है.बता दें कि, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, ओड़िसा से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का खेप हरियाणा जाने वाला है. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर बिना देरी किए तत्काल थाना कोमखान और सायबर सेल की टीम ग्राम नर्रा बैरियर पहुचकर नाकेबंदी कर ओड़िशा से आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की. इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक क्रमांक HR 58C 8083 को चेकिंग के लिए रोककर वाहन की तलाशी ली. तलाशी के दौरान थेटावेट लिक्विड के ड्रमों के बीच सफेद रंग के 6 प्लास्टिक बोरी दिखाई दी, जिसे खोलकर देखा तो कुल 113 पैकेट पीले रंग की झिल्ली में गांजा मिला.

पुलिस ने तीनों आरोपी दर्शन सिंह,अमन कुमार और मनोज कुमार निवासी हरियाणा के पास से 32 ड्रम में थेटावेट लिक्विड, 150 किलो गांजा और तस्करी में उपयोग किए जा रहे ट्रक को जब्त किया है. जब्त सामान की कुल कीमत 2 करोड़, 5 लाख से अधिक आंकी जा रही है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Chhattisgarh Crimes

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAJA RAGHUVANSHI REBIRTH : राजा की वापसी ? घर में जन्मा बेटा

RAJA RAGHUVANSHI REBIRTH: The King returns? A son born...

BREAKING : मंदिर में भगदड़, 8 की मौत

BREAKING: 8 killed in stampede at temple रायपुर डेस्क। नालंदा...

TAHIR ANWAR DEATH : मसूद अजहर के भाई की रहस्यमयी मौत

TAHIR ANWAR DEATH: Mysterious death of Masood Azhar's brother रायपुर...

RAMAN SINGH STATEMENT : देश नक्सलमुक्त, रमन सिंह का दावा

RAMAN SINGH STATEMENT : Country Naxal-free, claims Raman Singh रायपुर।...