बड़ा हादसा-एनीकट पार करते बाइक सहित अरपा नदी में बह गया युवक

Date:

बिलासपुर। बिलासपुर में अरपा नदी पर बने एनीकट में बड़ा हादसा हो गया। नदी पार करते वक्त एक युवक बाइक समेत बह गया। बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है, लेकिन, युवक का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। अरपा नदी पाली के पास से लगे इटवा गांव से होकर गुजरती है। यहां पाली में नदी पर एनीकट बना हुआ है, जो बिल्हा की ओर जाता है। भारी बारिश के कारण एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा है।सोमवार शाम करीब 6 बजे बाइक सवार एक युवक मस्तूरी की ओर से आया। वह बाइक चलाते हुए पानी के तेज बहाव में एनीकट पार कर रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक बाइक समेत नदी में बह गया। इस दौरान युवक नदी की तेज बहाव में समा गया। वहीं, उसकी बाइक एनीकट के साइड में बने चबूतरे में फंस गई। आसपास के लोगों ने बाइक सवार को गिरते देखा, फिर उसकी बाइक को बाहर निकाला गया। उन्होंने इस घटना की जानकारी मस्तूरी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...