भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। इस बीच घोषणा पत्र जारी करने को लेकर भी मंथन जारी है। छत्तीसगढ़ में अब तक के हुए सभी चुनाव धान के समर्थन मूल्य और सस्ते चावल को लेकर लड़े गए हैं और 2023 के चुनाव भी इसी मुद्दे पर लड़े जाएंगे। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां घोषणा पत्र में धान के समर्थन को अधिक फोकश कर रही है। चुनावी सरगर्मी के बीच एक बार फिर भूपेश कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।
मंत्री भगत ने कही ये बात
अब इस बैठक को लेकर प्रदेश के मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री भगत ने कैबिनेट की बैठक के बारे में बयान देते हुए बताया कि, आज होने वाले कैबिनेट की बैठक में पहले लिए गए महत्व पूर्ण फैसलों पर मुहर लगेगी। मंत्री भगत ने बताया कि, इस बार धान खरीदी का लक्ष्य 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल किया गया है। इसके साथ ही बैठक में कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PRATEEK YADAV DEATH : अखिलेश-अपर्णा की बंद कमरे में बातचीत …

PRATEEK YADAV DEATH : Akhilesh-Aparna's closed-door conversation... रायपुर। प्रतीक यादव...

CBSE 12TH RESULT : छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन कैसा रहा ?

CBSE 12TH RESULT : How was Chhattisgarh's performance? रायपुर। CBSE...