Bhupesh Baghel said: The BJP government cannot tolerate that is why the ‘Molitics’ Facebook page has been banned.
Bhupesh Baghel : मॉलीटिक्स, नेशनल दस्तक, राजीव निगम समेत कई फेसबुक पेज अचानक भारत में बंद हो गए। ये वो पेज हैं जो या तो सरकार की नीतियों पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं, फिर आलोचना करते रहे हैं या व्यंग्य करते रहे हैं।
हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना करने वाले कई अकाउंट्स और पेजों पर एक के बाद एक कार्रवाई हो रही है। अब इसी को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने भाजपा सरकार पर डिजिटल मीडिया पर नियंत्रण करने का गंभीर आरोप लगाया है।
Bhupesh Baghel ने अपने सोशल मीडिया में लिखा है की वैकल्पिक मीडिया के प्रमुख नामों में से एक “मॉलिटिक्स” सहित कई अन्य न्यूज़ संस्थाओं के फ़ेसबुक पेज पर प्रतिबंध की खबर हम सबके लिए एक नागरिक के तौर पर चिंता का विषय है। डरी हुए भाजपा और उसके डरे हुए नेताओं के इस कुकृत्य की हम सब निंदा करते हैं।
यह वक्त हम सबको एक जुट होकर निष्पक्ष आवाज़ों के साथ खड़े होने का है। हम लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी।

