स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से पहले प्रदेश कांग्रेस कोर ग्रुप में मीटिंग का दौर, आज भी चलेगी मैराथन बैठक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक अक्टूबर को होनी वाली स्क्रीनिंग कमेटी के बैठक से पहले प्रदेश चुनाव समिति में बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को रायपुर में एक होटाल में देर रात चली बैठक में प्रत्याशियों की सूची का अंतिम रूप दिया गया।

शनिवार को भी पूरे दिन बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन होगा। कोर ग्रुप की इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत शामिल होंगे।

Mission 2023: बता दें कि प्रत्याशियों की सूची पर अंतिम मुहर लगाने के लिए एक अक्टूबर को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस कमेटी की अध्यक्षता अजय माकन करेंगे। स्क्रीनिंग कमेटी में तय नामों की सूची को एआईसीसी को भेजी जाएगी, जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामो का ऐलान कर दिया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related