संसद सत्र से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्रिसमूह की होगी बड़ी बैठक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। 24 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होगा। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंगलवार शाम को मंत्रिसमूह की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर चर्चा होने की संभावना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होने वाली मंत्रिसमूह की बैठक में संसद सत्र के दौरान एनडीए गठबंधन के सहयोगियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने और कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

कब तक चलेगा संसद सत्र?

संसद का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा और तीन जुलाई तक चलेगा। 24 और 25 जून को नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। 26 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव का प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे। सदन में कांग्रेस नेता के सुरेश सबसे वरिष्ठ हैं। उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जा सकता है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related