कलेंडर बदलने से पहले, प्रधान आरक्षक बने ASI, थोक के भाव में हुई पदोन्नति

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में बरसों से सेवाएं दे रहे बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों के लिए आज का दिन शुभकामनाएं लेकर आया है। बस्तर संभाग के जिलों में तैनात प्रधान आरक्षकों की आज पदोन्नति सूची जारी की गई है। अब यही प्रधान आरक्षक बतौर सहायक उप निरीक्षक सेवाएं देंगे।

उल्लेखनीय है कि महज एक पखवाड़े के बाद कलेंडर बदल जाएगा। जारी कलेंडर का यह आखिरी महीना है, ऐसे में यह उन प्रधान आरक्षकों के लिए किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है कि कलेंडर बदलने से पहले ही उनकी पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया गया है।

बस्तर संभाग में 237 प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। इसमें बस्तर से 37, दंतेवाड़ा से 25, कांकेर से 52, बीजापुर से 37, नारायणपुर से 35, सुकमा से 22, और कोंडागांव से 29 प्रधान आरक्षक हैं।


बताया गया कि सहायक उपनिरीक्षक के रिक्त पद के लिए पिछले दिनों पदोन्नति समिति की बैठक हुई थी। विभागीय पदोन्नति परीक्षा प्रक्रिया में योग्य पाए जाने के बाद परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें चयनित प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FIRE NEWS: फल गोदाम में  लगी आग, लाखों का सामान जलाकर खाक 

CG FIRE NEWS: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बृहस्पति बाजार...