Bastar Olympics : पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा आरोप, कहा -बस्तर ओलंपिक में हुआ घोटाला

Date:

Bastar Olympics : रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर ओलंपिक को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस बस्तर ओलंपिक को लेकर प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, उसी बस्तर ओलंपिक में ट्रैक सूट खरीदी में साय सरकार ने भ्रष्टाचार किया है।

 

Bastar Olympics : बैज ने कहा कि 4500 ट्रैक सूट खरीदी के लिए निविदा बुलाया गया, जिसमें क्वालीफाई करने वाली 5 कंपनियां एक ही ब्रांड शिव-नरेश स्पोर्ट्स प्रा. लि. से जुड़ी थीं। सभी पांचों कंपनियां एक ही ट्रैक सूट मॉडल (आर्टिकल कोड 459) के लिए बोली लगाईं। इसमें शिव-नरेश स्पोर्ट्स प्रा. लि. को एल-1 घोषित किया गया तथा उससे 2499 रुपये की दर पर ट्रैक सूट खरीदा गया, जबकि कंपनी की वेबसाइट पर उसी ट्रैक सूट की कीमत 1539 रुपये में उपलब्ध है। मामला एक ट्रैक सूट खरीदी का है, पूरे आयोजन में कितना घोटाला हुआ होगा कल्पना की जा सकती है। इसके साथ ही पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कई अन्य मुद्दों पर भी सवाल उठाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया।

उपमुख्यमंत्री के 717 सड़कों के दावे पर उठाए सवाल
Bastar Olympics : दीपक बैज ने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत खुलासा हुआ था कि डेढ़ सालों में भाजपा सरकार ने मात्र 2 सड़कों को स्वीकृत किया है। वह भी मुंगेली में डेढ़ किलोमीटर और मैनपाट में मात्र 0.45 किलोमीटर की। इस खुलासे के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दावा किया कि उनकी सरकार ने 717 सड़कें बनाई है। उन्होंने कहा कि हमने 2 अगस्त को उपमुख्यमंत्री को चुनौती दिया था कि जिन 717 सड़कों के बनाने का वे दावा कर रहे उसके कार्य को सार्वजनिक करें। आज 17 दिन हो गए, अभी तक अरुण साव जी इन सड़कों का कार्यादेश सार्वजनिक नहीं किया। इससे साफ होता है कि वे झूठ बोले थे। भाजपा की सरकार ने पौने दो साल में मात्र 2 सड़कें बनाई हैं, वह भी 1 किलोमीटर से कम की।

Bastar Olympics : दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शासकीय दौरे पर जापान और दक्षिण कोरिया जा रहे हैं। यह उनका शासकीय दौरा है, अतः प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि उनके इस दौरे का एजेंडा क्या है? उनके दौरे से प्रदेश को क्या फायदा होगा? मुख्यमंत्री इसे बताएं।

Bastar Olympics : पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के 3 प्रतिशत कमीशन पर मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? क्रेडा के ही एक अधिकारी से जांच करवा कर सवन्नी को क्लीन चिट दे दिया गया। जिस अधिकारी से जांच करवाई गई वह तो सवन्नी के मातहत ही काम करेगा। वह कैसे निष्पक्ष जांच किए होंगे? मुख्यमंत्री बताएं, इस मामले की निष्पक्ष जांच क्यों नहीं कराई गई? सवन्नी को दिल्ली भी बुलाया गया, वहां से आने के बाद क्लीन चिट मिला। वहां पर किसको चढ़ावा दिया गया, जो बरी हो गए? सवन्नी तो एक उदाहरण हैं, पूरी सरकार में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चल रही है।

गुटबाजी के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार टल रहा है – बैज
Bastar Olympics : दीपक बैज ने कहा कि तीन दिनों से हल्ला मचा है कि साय मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है, लेकिन अभी तक हुआ नहीं। भाजपा में फैली गुटबाजी के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार बार-बार टल रहा है। जैसे ही मंत्रियों का शपथ होगा, सरकार की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...