BASTAR NAXAL ENCOUNTER BREAKING : कई नक्सली ढेर, दंतेवाड़ा सीमा पर जारी है एनकाउंटर ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BASTAR NAXAL ENCOUNTER BREAKING : Many Naxalites killed, encounter continues on Dantewada border…

नारायणपुर, 05 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई है। सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर हो गए हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र में नक्सलियों की मीटिंग और जमावड़े की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।

फिलहाल दोनों ओर से गोलियों की तड़तड़ाहट जारी है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन की ओर से जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related