BASTAR FLOODS : IAF के Mi-17 हेलीकॉप्टर और SDRF ने बाढ़ में फंसे 817 लोगों का किया रेस्क्यू! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bastar Floods: IAF Mi-17 helicopters and SDRF rescued 817 people stranded in the floods!

 

BASTAR FLOODS: इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके जलमग्न होने के बाद वायुसेना की टीम Mi-17 हेलीकॉप्टर के जरिए राहत और बचाव कार्य में जुट गई है और 12 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला गया. नावों के जरिए 805 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

महापौर संजय पांडे ने बताया कि जगदलपुर शहर के डोंगाघाट और आसना इलाके में 50 से अधिक लोग बाढ़ के पानी के बीच फंसे हुए हैं. वहीं प्रवीर वार्ड और विजय वार्ड में भी 20 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर है.

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राहत शिविर बनाए हैं, जहां वर्तमान में 7,300 से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं. शिविरों में भोजन, पेयजल और चिकित्सा की पूरी व्यवस्था की गई है.

वही घाटपद्मुर, पनारापारा और कोकापाल जैसे इलाकों में पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण अभी भी लगभग 100 लोग फंसे हुए हैं. SDRF की टीम बार-बार बोट के जरिए पहुंचने की कोशिश कर रही है.

प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों तक खाद्य सामग्री और पानी पहुंचाया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर दोबारा एयरलिफ्ट की मदद ली जाएगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related