CG CONGRESS: दिल्ली से लौट वरिष्ठ नेता, रायपुर पहुंचेंगे सुखदेव भगत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Congress: Senior leader Sukhdev Bhagat to reach Raipur after returning from Delhi!

 

CG CONGRESS: दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रायपुर लौट आए हैं।

कांग्रेस नेताओं और राहुल गांधी के बीच  बैठक करीब 50 मिनट से अधिक चली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मुताबिक, राहुल गांधी ने नेताओं की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने बताया कि झीरम घाटी मामले में आगे की कानूनी लड़ाई को लेकर पार्टी स्तर पर काम किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 27 सितंबर को रायपुर पहुंच रहे हैं। यह प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मुताबिक, सुखदेव भगत 27 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए कांग्रेस संगठन की ओर से तैयारियां की गई हैं। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की जा रही है।

सुखदेव भगत के दौरे के दौरान संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। उपलब्ध कार्यक्रम के मुताबिक अब उनका दौरा 27 और 28 सितंबर तक निर्धारित है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठकों के अलावा राजनीतिक मामलों की समिति, विधायकों और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related