BANGLADESH F7 JET CRASH : वायु सेना का F-7 ट्रेनर विमान ढाका में स्कूल पर गिरा, 1 की मौत, कई घायल

Date:

BANGLADESH F7 JET CRASH : Air Force’s F-7 trainer aircraft crashes on school in Dhaka, 1 dead, several injured

ढाका। BANGLADESH F7 JET CRASH बांग्लादेश वायु सेना का एक F-7 ट्रेनर विमान सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार 1:00 बजे) राजधानी ढाका के उत्तरा क्षेत्र के दियाबारी इलाके में माइलस्टोन कॉलेज के उत्तर कैंपस स्थित स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्कूल और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूली छात्र अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आ रहे हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह विमान दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरने के बाद 24 मिनट में 1:30 बजे क्रैश हो गया। हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में कम से कम 1 व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बचाव कार्य जारी

BANGLADESH F7 JET CRASH दुर्घटना की सूचना मिलते ही बांग्लादेश सेना, फायर सर्विस और सिविल डिफेंस की आठ यूनिट घटनास्थल पर पहुंच गईं। अधिकारी ने बताया कि दोपहर 1:18 बजे विमान दुर्घटना की खबर मिली थी। तीन यूनिट घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटी हैं, जबकि दो अन्य यूनिट सड़क पर तैयार खड़ी हैं।

धुएं का गुबार और दहशत

वायरल वीडियो में माइलस्टोन कॉलेज के परिसर से धुएं का बड़ा गुबार उठते हुए देखा जा सकता है। दुर्घटना के कारणों की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। वहीं, पायलट की स्थिति को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...