CG VIRAL CALL : Viral call sparks uproar! CMO accused of threats
बलरामपुर. बलरामपुर नगरपालिका में अब सियासत और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। एक भाजपा पार्षद ने CMO प्रवण राय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल कर दी, जिसमें कथित तौर पर धमकी और अभद्र भाषा सुनाई दे रही है।
RAGHAV CHADHA CONTROVERSY : AAP नेताओं पर राघव का पलटवार, पार्टी पर सवाल!
पार्षद गौतम सिंह का कहना है कि CMO का रवैया पहले से ही विवादों में रहा है और कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस ऑडियो के सामने आने के बाद पार्षद खुलकर विरोध में उतर आए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं CMO ने पलटवार करते हुए पूरे आरोपों को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि वायरल ऑडियो उनका नहीं है, बल्कि AI के जरिए उसमें छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने साफ कहा कि वे सिर्फ नियमों के तहत काम करते हैं और किसी दबाव में नहीं आएंगे।
RAIPUR BREAKING : लिफ्ट में आग, अपार्टमेंट में हड़कंप!
अब मामला गरमा चुका है एक तरफ पार्षदों का आरोप, दूसरी तरफ AI टेंपरिंग का दावा। असली सच क्या है, ये जांच के बाद ही साफ होगा।

