CG VILLAGE GOSSIP FINE RULE : चुगली पर 5 हजार जुर्माना

Date:

CG VILLAGE GOSSIP FINE RULE : 5,000 fine for gossiping

बालोद, 20 फरवरी 2026। गलती पर जुर्माना आम बात है, लेकिन चुगली पर जुर्माना शायद ही कहीं सुना गया हो। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम मेढ़की में ग्रामीणों ने एक अनोखा और सख्त सामाजिक फैसला लिया है। अब गांव में चुगली कर लोगों के बीच विवाद कराने वालों से 5 हजार रुपये का आर्थिक दंड वसूला जाएगा।

गुरुवार सुबह आयोजित ग्राम सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने माना कि एक व्यक्ति की बात दूसरे तक तोड़-मरोड़कर पहुंचाने से रिश्तों में दरार आती है और छोटे विवाद बड़े झगड़े में बदल जाते हैं। गांव का माहौल खराब न हो, इसलिए चुगलखोरी पर सख्त रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में यह भी तय हुआ कि सामाजिक और धार्मिक भोज में शराब सेवन कर पहुंचने वाले व्यक्ति पर भी 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इससे सामाजिक अनुशासन बना रहेगा।

5 साल पहले भी लिया था बड़ा फैसला

ग्राम मेढ़की इससे पहले भी नशे के खिलाफ कड़ा कदम उठा चुका है। करीब पांच साल पहले गांव में शराब बिक्री रोकने के लिए 10 हजार रुपये जुर्माना तय किया गया था। साथ ही शराब बेचने की सूचना देने वाले को 1 हजार रुपये पुरस्कार देने का प्रस्ताव पारित किया गया था।

ग्रामीणों का दावा है कि इन फैसलों के बाद गांव का माहौल शांत और सौहार्दपूर्ण बना हुआ है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...

CG VIRAL VIDEO : गंदगी में पैकिंग, लाइसेंस सस्पेंड

CG VIRAL VIDEO : Packing in filth, license suspended बलौदाबाजार।...

CHILD MURDER CASE : मौसी पर मासूम की हत्या का आरोप

CHILD MURDER CASE : Aunt accused of killing innocent...

Crime News : डभरा में अपहरण की सनसनीखेज घटना, ठेकेदार सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

सक्ति: छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा...