CG CASH SEIZED : Rs 65 lakh cash recovered on the highway!
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर पुलिस चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई है। पुरुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 65 लाख रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया है।
CG BREAKING : लूट के दौरान व्यापारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
कार में बैठे व्यापारी अमित जैन के पास यह रकम थी, जो केशकाल से बालोद की ओर आ रहे थे। जांच के दौरान दो झोलों में भरी 500-500 रुपए की नई करेंसी मिली।
CG BREAKING : लूट के दौरान व्यापारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
पुलिस ने जब कैश के दस्तावेज मांगे तो व्यापारी कोई वैध कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद पूरी रकम जब्त कर ली गई। नोटों की गिनती में करीब 3 घंटे लगे।
NEET PAPER LEAK : पेपर लीक के बाद, फीस रिफंड पर आया बड़ा अपडेट!
मामले की जानकारी SDM, तहसीलदार और आयकर विभाग को दे दी गई है। अब आगे की जांच IT विभाग करेगा कि इतनी बड़ी नकदी कहां से आई और इसका क्या उपयोग था।

