BADSHAH THREAT : अगली बार माथे में गोली मारेंगे, बादशाह को धमकी!

Date:

BADSHAH THREAT : Next time I will shoot you in the forehead, threatens Badshah!

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई का खतरा बना हुआ है, तो दूसरी तरफ अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक पानीपत में हुई एक फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए बिश्नोई गैंग ने एक नोट जारी किया है। इस नोट में गैंग के सदस्यों ने साफ तौर पर बादशाह को धमकी दी है।

गैंग की तरफ से जारी मैसेज में कहा गया है कि पानीपत के असंध रोड पर वेस्टर्न यूनियन से जुड़े ऑफिस में हुई फायरिंग उनकी तरफ से की गई थी। इसके साथ ही हवाला कारोबार करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि यह सिर्फ ट्रेलर है, पूरी कहानी अभी बाकी है।

इसी पोस्ट में सिंगर बादशाह को भी सीधी धमकी दी गई। लिखा गया कि उन्होंने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है और अगली बार सीधे उनके माथे में गोली मारने की बात कही गई है।

दरअसल बादशाह इन दिनों अपने हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। इस गाने को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया है कि अगर बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर बादशाह का पासपोर्ट भी जब्त किया जा सकता है ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें।

हालांकि देशभर में विरोध के बाद बादशाह इस गाने को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग चुके हैं। उन्होंने खुद को प्राउड हरियाणवी बताते हुए कहा था कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related