Home Trending Now असम के मुख्यमंत्री ने कवर्धा में भाषण के कुछ घंटों बाद मारी...

असम के मुख्यमंत्री ने कवर्धा में भाषण के कुछ घंटों बाद मारी पलटी

0

कवर्धा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कवर्धा में भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में आयोजित सभा में भड़काऊ भाषण दिया। उन्होंने कहा कि अकबर
को साफ करिए। कवर्धा विधानसभा से मोहम्मद अकबर कांग्रेस प्रत्याशी है। कवर्धा से भाषण देकर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कवर्धा से 50 किलोमीटर दूर लोरमी पहुंचे। उन्होंने यहां पर सभा में लोरमी के भाजपा प्रत्याशी अरूण
साव, तखतपुर के भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के पक्ष में सभा ली।

हिमंता बिस्वा की कवर्धा में आयोजित सभा का विडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ था। हिमंता बिस्वा देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक होते है। भाषण देने की उनकी अपनी एक अलग शैली है। उनके चुनावी भाषणों को लेकर शिकायते भी हो चुकी है। कवर्धा में हिमंता बिस्वा के आने का जब समाचार प्रसारित हुआ तो उस समय से ही लोगों को उत्सुकता थी कि वे कवर्धा में क्या भाषण देने वाले है। उन्होंने अपने भाषण में यह कहा भी ‘‘जिससे भी बातचीत हुआ उन्हें एक ही नाम सुनाई पड़ रहा है अकबर अकबर अकबर‘‘। अपने भाषण को उन्होंने आगे बढ़ाया और आखिर में कहा भी कि जहां भी अकबर दिखाई देता है इसका जल्दी-जल्दी ठांस कर साफ करीए।
सभा के पश्चात पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि आपने मोहम्मद अकबर के खिलाफ बयान दिया है तो उन्होंने कहा कि उन्होंने मोहम्मद अकबर को लेकर बयान नहीं दिया है उनका बयान बाबर, औरंगजेब, अकबर को लेकर था।
मोहम्मद अकबर के खिलाफ विवादित बयान देकर कुछ घण्टे बाद ही इससे पलट जाने का विडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो देखने वाला यही सोच रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने अपने विवादित भाषण से पल्ला झाड़ लिया।  उल्लेखनीय है कि कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के आपत्तिजनक भाषण को लेकर कवर्धा विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी की गई थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version