ASIAN GAMES 2026: Indian women’s cricket team announced!
ASIAN GAMES 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर भरोसा बनाए रखा है।
जापान में होने वाले में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का एलान हो गया है। इस बार के एशियन गेम्स सितंबर महीने में जापान में होने हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस बार मौजूदा चैंपियन के तौर पर खेलेगी। पिछली बार चीन में हुए एशियन गेम्स में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफ़ाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा.
श्रेयंका पाटिल फिट होने पर ही टीम का हिस्सा होंगी। बल्लेबाजी में हरमनप्रीत का साथ मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष देंगी।
गेंदबाजी की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी और नंदिनी शर्मा पर होगी।
