Trending Nowखेल खबरशहर एवं राज्य

ASIA CUP 2025 : इन 5 खिलाड़ियों की टीम इंडिया में हो सकती है चौंकाने वाली वापसी …

ASIA CUP 2025: These 5 players can make a surprising comeback in Team India…

नई दिल्ली, 8 अगस्त 2025. एशिया कप 2025 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब सभी की निगाहें टीम इंडिया के स्क्वाड पर टिकी हैं। टीम का ऐलान अगस्त के तीसरे हफ्ते में किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं। कुछ ने आखिरी बार 4 साल पहले भारत के लिए टी20 मैच खेला था, लेकिन आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उन्हें मौका मिलने की उम्मीद है।

ये हैं वो 5 खिलाड़ी जो कर सकते हैं सरप्राइज एंट्री :

1. श्रेयस अय्यर

आखिरी टी20 : 2023 बनाम ऑस्ट्रेलिया

प्रदर्शन : 51 मैचों में 1104 रन, 8 फिफ्टी

कारण : मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए चयन लगभग तय

2. क्रुणाल पांड्या

आखिरी टी20 : 2021 बनाम श्रीलंका

IPL 2025 : 17 मैचों में 15 विकेट

कारण : यूएई की स्पिन पिचों के लिहाज से उपयुक्त विकल्प

3. शुभमन गिल

आखिरी टी20 : 1 साल पहले

हालिया प्रदर्शन : टेस्ट में 754 रन, अच्छी फॉर्म

कारण : ओपनिंग के लिए मजबूत विकल्प

4. यशस्वी जायसवाल

आखिरी टी20 : 1 साल पहले बनाम श्रीलंका

IPL 2025: 559 रन, स्ट्राइक रेट 160

कारण : विस्फोटक ओपनर की भूमिका में वापसी संभव

5. साई सुदर्शन

T20 डेब्यू : बनाम जिम्बाब्वे, बैटिंग नहीं मिली

IPL 2025: 759 रन, ऑरेंज कैप विजेता

कारण: युवा टैलेंट, सभी फॉर्मेट में खेलने की क्षमता

एशिया कप 2025 – टूर्नामेंट डिटेल्स :

आगाज : 9 सितंबर 2025

फाइनल : 28 सितंबर 2025

मेजबान : भारत (मैच UAE में होंगे)

फॉर्मेट : T20 (2026 T20 वर्ल्ड कप के चलते)

कुल टीमें : 8

भारत vs पाकिस्तान : ग्रुप A में, लीग मैच संभवतः 14 सितंबर को

एशिया कप इतिहास :

भारत – 8 बार विजेता

श्रीलंका – 6 बार

पाकिस्तान – 2 बार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This: