Anti Naxal Operation: नक्सलियों के शव को एयरलिफ्ट लिफ्ट कर लेजाया जा रहा जिला मुख्यालय

Date:

Anti Naxal Operation: नारायणपुर। अबूझमाड़ जंगल में मुठभेड़ में मारे गए बसव राजू समेत 27 नक्सलियों के शव को एयरलिफ्ट कर नारायणपुर जिला मुख्यालय लाया गया. जिला मुख्यालय में नक्सल ऑपरेशन से जुड़े तमाम बड़े अधिकारी भी इस वक्त मौजूद हैं. ऑपरेशन से जुड़ी जानकारियां अधिकारियों की ओर से मीडिया को दी जाएगी. ऑपरेशन से जुड़ा हुआ एक और वीडियो भी ग्राउंड जीरो से सामने आया है, जिसमें नक्सलियों के शव को बरामद करने के बाद जवान सफलता का जश्न मना रहे हैं.

 

बता दें, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन चल रहा था. 19 मई 2025 को अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादी नेताओं की उपस्थिति के पुख्ता इनपुट के आधार पर अलग-अलग जिलों की डीआरजी की टीमें सर्चिंग अभियान में निकली हुई थीं. इसी दौरान 21 मई की सुबह माओवादी दस्ते ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने साहसपूर्वक और रणनीतिक तरीके से कार्रवाई करते हुए माओवादी महासचिव और शीर्ष नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु, बीआर दादा, गगन्ना समेत 27 नक्सलियों का ढेर कर दिया.

 

दूसरे दिन भी मारे गए 5 नक्सली
शीर्ष माओवादी नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु को एक दिन पहले मार गिराने के बाद भी सुरक्षाबल का अभियान जारी है. गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडिया के जंगलों में जारी मुठभेड़ में डीआरजी ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है. इस दौरान दो जवानों के घायल होने की खबर है.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related