वैष्णो देवी में फिर हुआ बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की आवाजाही हुई बंद, जाने पूरी खबर…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जम्मू। जम्मू में स्थित माता वैष्णो देवी के भवन से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां वैष्णो देवी के भवन मार्ग पर भारी भूस्खलन हो गया है। जिसकी वजह से माता वैष्णो देवी के भवन की तरफ जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भूस्खलन प्रदेश में लगातार 48 घंटों से हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण हुआ है। जब भूस्खलन हुआ उस समय उस मार्ग पर कोई श्रद्धालु नही था, इसी वजह से इस हादसे में किसी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि माता वैष्णो देवी के भवन मार्ग पर ये भूस्खलन बुधवार की शाम के 4 बजे के करीब हुआ था। इस भूस्खलन की वजह से देवी के भवन मार्ग पर श्रद्धालुओं आवाजाही बंद कर दी गई है। इसके साथ बैटरी कार सेवा को भी स्थगित कर दिया गया है। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को पारंपरिक मार्ग की ओर जाने के लिए कहा जा रहा है।

पिछले 48 घंटे से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश से हालात खराब होने लगे हैं। लगातार बर्फबारी से कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों में कई सड़क संपर्क कट गए हैं।
श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के अर्द्धकुंवारी भवन मार्ग पर पंछी क्षेत्र में पत्थर गिरने से बैटरी कार मार्ग बंद कर दिया गया है। बुधवार देर शाम को भारी बारिश के देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। फिलहाल वीरवार को मौसम का आकलन करने के बाद यात्रा सुचारु होगी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 7-8 जनवरी को कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related