अमृतसर। जिले में 46 दिन बाद एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस चौकी को निशाना बनाया है। इस बार आतंकियों के निशाने पर गुमटाला पुलिस चौकी थी। धमाका रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर हुआ। धमाके से किसी को जानी नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि जिले में पुलिस थाने और चौकी को निशाना बनाने की यह पांचवीं घटना है।
पहले हुए चार धमाकों की गुत्थी को पुलिस सुलझा चुकी है। सबसे पहले आतंकियों ने 24 नवंबर को अजनाला थाने को आइईडी लगाकर उड़ाने का प्रयास किया था। इसके बाद 26 नवंबर को गुरबख्श नगर में छह महीने से बंद पुलिस चौकी के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका गया। इसी तरह चार दिसंबर को मजीठा थाने में जोरदार धमाका हुआ और फिर 17 दिसंबर को इस्लामबाद थाने को निशाना बनाया गया था।
एक माह में आठ थानों पर हुए हमले 24 नवंबर
26 नवंबर: अमृतसर में ही छह महीने से बंद पड़ी पुलिस चौकी के बाहर हैंड ग्रेनेड से धमाका किया गया।
2 दिसंबर: नवांशहर में काठगढ़ पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया है, लेकिन फटा नहीं।
4 दिसंबर: मजीठा थाने में रात को जोरदधार धमाका हुआ था, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।
12 दिसंबर: बटाला के थाना घनिए के बांगर के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका गया, लेकिन फटा नहीं।
17 दिसंबर: अमृतसर में रिहायशी इलाके इस्लामाबाद में पुलिस थाने में सुबह 3.10 बेज धमाका।
19 दिसंबर : रात आठ बजे गुरदासपुर के गांव बख्शीवाल में 20 दिन पहले ही बंद की गई पुलिस चौकी में धमाका हो गया।
20 दिसंबर : देर रात को गुरदासपुर के गांव वडाला के बांगर में बंद पुलिस चौकी में धमाका हुआ।
