Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Date:

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर पर फायरिंग से जुड़े मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान हरपाल सिंह उर्फ हैरी के रूप में हुई है. हरपाल बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया जा रहा है. आरोप है कि उसी ने फायरिंग से पहले अभिनेता के घर की रेकी की थी. बता दें, कि हरपाल हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला है.

बता दें, कि आरोपी को उसके घर फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना से गिरफ्तार किया गया है. पिछले 6 दिनों से पुलिस उसके गांव में डेरा जमाए बैठी थी, तब जाकर उसकी गिरफ्तारी हो पाई है. आरोपी हैरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और उसके लिए चार दिन की ट्रांजिट रिमांड की मांग की है. हालांकि, कोर्ट ने पुलिस को दो दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया है.मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम (Mumbai Crime Branch Team) आरोपी को मंगलवार ( 14 मई ) सुबह मुंबई लेकर आई है. आज ( 14 मई ) को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस ने बताया, कि आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान हरपाल का नाम उजागर किया. रफीक को भी इस महीने पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related