राजधानी रायपुर की चारों विधानसभा सीटों में अमित शाह का रोड शो 15 नवंबर को

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के चुनाव प्रचार पूरे जोरों पर है गृहमंत्री अमित शाह 15 नवंबर को राजधानी रायपुर की चारों विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी कल 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं।

इस दौरान पीएम मोदी मुंगेली और महासमुंद में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के पीएम मोदी सुबह 10:15 को रायपुर पहुंचेंगे। पीएम मोदी यहां से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। मुंगेली में 11 बजे पीएम मोदी की चुनावी सभा होगी।

मुंगेली में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी महसमुंद के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी 12:45 बजे महासमुंद में दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद पीएम वापस रायपुर पहुंचेंगे और 2: 05 बजे यहां से इंदौर के लिए रवाना होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related