CG NEWS : PG college professor arrested, tension spread due to objectionable comment on Kali Mata
सरगुजा, 4 मई 2025। CG NEWS छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर डॉ. एचडी महार को धार्मिक भावनाएं आहत करने और काली मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह विवाद तीन दिन पहले तब शुरू हुआ, जब उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप में देवी काली को लेकर अपमानजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
सोशल मीडिया पर टिप्पणी वायरल, शहर में फैला आक्रोश
CG NEWS प्रोफेसर की आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय जनता और विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। गांधीनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद आईटी एक्ट की धारा 67 और आईपीसी की धारा 295ए सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रविवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोहराई आपत्तिजनक बातें
CG NEWS पुलिस पूछताछ में प्रोफेसर महार ने अपनी टिप्पणी पर पश्चाताप जताने के बजाय, और भी आपत्तिजनक और अश्लील भाषा का उपयोग किया। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं और अधिक आहत हुईं, जिससे शहर में तनाव का माहौल बन गया।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा जाएगा न्यायिक हिरासत
गांधीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शहर में स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।
शिक्षा क्षेत्र में गरिमा और जिम्मेदारी पर उठा सवाल
CG NEWS इस घटना ने शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत लोगों की सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला एक चेतावनी है कि सोशल मीडिया का गैर-जिम्मेदाराना उपयोग किस तरह कानूनी और सामाजिक परिणाम ला सकता है।

