CHHATTISGARH : हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन से 1 किमी जाम, एम्बुलेंस फंसी …

Date:

CHHATTISGARH : Birthday celebrations cause 1km traffic jam on highway, ambulance stuck…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा–सूरजपुर सीमा पर युवकों द्वारा सड़क जाम कर जन्मदिन मनाने का मामला सामने आया है। 16 फरवरी की रात अंबिकापुर–बनारस स्टेट हाईवे पर कारें खड़ी कर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित किया गया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और कार की बोनट पर केक काटा गया। जाम करीब 1 किलोमीटर तक लगा रहा, जिसमें एक एम्बुलेंस सहित कई वाहन फंसे रहे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। सभी युवक अंबिकापुर के बताए जा रहे हैं। मामला जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी चौकी का है।

ढाबे से हाईवे तक जश्न, फिर जाम

जानकारी के मुताबिक, युवक पहले चठिरमा सीमा क्षेत्र स्थित एक ढाबे में पार्टी कर रहे थे। इसके बाद वे हाईवे पर आ गए और दोनों ओर से सड़क बंद कर दी। करीब 30 मिनट तक यातायात ठप रहा। सेलिब्रेशन खत्म होने के बाद ही रास्ता खुल सका।

एम्बुलेंस भी फंसी, पहचान की जा रही

वायरल वीडियो में जाम में फंसी एम्बुलेंस भी दिख रही है। हालांकि उसमें मरीज था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर रही है।

इन धाराओं में एफआईआर

लटोरी पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ धारा 285 और 126(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता ने बताया कि 5 से 7 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और जांच जारी है।

हाईकोर्ट पहले ही दे चुका सख्ती के निर्देश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़कों पर स्टंटबाजी और बर्थडे सेलिब्रेशन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी डी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा था कि ऐसी घटनाओं में कड़ी कार्रवाई हो, ताकि दूसरों के लिए नजीर बने। कोर्ट ने यह भी कहा था कि कार्रवाई केवल दिखावे की न हो और सभी जिलों में नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।

इसके बावजूद हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन और स्टंट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी पर शिकंजा, शराब घोटाले में हुई गिरफ्तारी

रायपुर : आबकारी विभाग बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में...

प्रो. मनोज दयाल संभालेंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कमान..

रायपुर: छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के...