CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में टैलेंट नहीं? अजय चंद्राकर का सवाल

Date:

CHHATTISGARH : Is there no talent in Chhattisgarh? Ajay Chandrakar’s question

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति को लेकर बड़ा सवाल उठ गया है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री अजय चंद्राकर ने सरकार को घेरते हुए पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ में योग्य और प्रतिभाशाली लोग नहीं हैं, जो ज्यादातर विश्वविद्यालयों में बाहर के लोगों को कुलपति बनाया जा रहा है।

प्रश्नकाल के दौरान चंद्राकर ने कहा कि अम्बिकापुर, दुर्ग और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को छोड़ दें तो बाकी कई विश्वविद्यालयों में ऐसे लोगों को कुलपति बनाया गया है जो छत्तीसगढ़ के नहीं हैं।

उन्होंने सदन में तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “क्या छत्तीसगढ़ में मेधा नहीं है? क्या इस नियुक्ति में आपका दबाव नहीं है?”

चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे शिक्षाविद और शोधकर्ता हैं जिनके रिसर्च पेपर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि वे ऐसे कई नाम अभी गिना सकते हैं, जिनकी अकादमिक उपलब्धियां काफी बड़ी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय अक्सर ‘छत्तीसगढ़िया’ और स्थानीयता की बात की जाती है, लेकिन जब विश्वविद्यालयों के शीर्ष पदों की नियुक्ति होती है तो स्थानीय लोगों को मौका नहीं मिलता।

इस बयान के बाद अब प्रदेश में विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति को लेकर ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ की बहस फिर से तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related