RAIPUR NEWS: दिल्ली में धमाका होने के बाद रायपुर पुलिस अलर्ट मोड़ पर, एयरपोर्ट पर की गई चेकिंग

Date:

RAIPUR NEWS: रायपुर। दिल्ली में सोमवार की रात को जो बड़ा धमाका हुआ, उसके बाद से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस एकदम अलर्ट है। खतरे को देखते हुए मंगलवार की सुबह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर चेकिंग शुरू हो गई। डॉग स्क्वाड ने टर्मिनल से लेकर पार्किंग तक सब जगह छानबीन की। एयरपोर्ट पर और भी पुलिस वाले तैनात कर दिए गए हैं।

दिल्ली में धमाका होते ही रायपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट और जहां ज्यादा भीड़ होती है, उन जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी थी। पुलिस की सारी यूनिट्स को एक्टिव कर दिया गया है, ताकि किसी भी हालत से निपटा जा सके।

एसएसपी ने सारे थाना इंचार्ज को खास ध्यान रखने, लगातार दिन-रात गश्त करने और जरूरी जगहों पर और जवान तैनात करने को कहा है। साथ ही, बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और डॉग स्क्वॉड को भी तैयार रहने का ऑर्डर दिया गया है ।प्रशासन के लोगों से कह रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर कोई शक वाली चीज दिखे तो तुरंत पुलिस को बताएं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related