विधानसभा सत्र के बाद हर विधायक के क्षेत्र में जाएंगे भूपेश बघेल, उद्घाटन-शिलान्यास के साथ फीडबैक भी लेंगे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर पूरे प्रदेश के दौरे पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय में काम शुरू हो गया है। बताया जा रहा है, विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री का यह दौरा शुरू हो सकता है। इस दौरे में मुख्यमंत्री प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से एक स्थान पर जरूर पहुंचेंगे। वे योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने के साथ लोगों से विधायकों के बारे में फीडबैक भी लेंगे।तीसरा साल शुरू होते ही कांग्रेस संगठन ने चुनाव की शुरुआती तैयारी तेज कर दी है। संगठन में खासकर बूथ स्तर की इकाई को नए सिरे से चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद शुरू हुई है। इस बीच कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी चल रहा है। कांग्रेस इस साल संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। इस बीच सरकार के स्तर पर तैयारियां जारी हैं।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, कांग्रेस की सांगठनिक गतिविधियां तेज हैं। सदस्यता अभियान के साथ बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का भी काम चल रहा है। कांग्रेस की पिछली बैठक में ही मुख्यमंत्री जी ने कहा था, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और बजट सत्र के बाद वे एक-एक ब्लॉक, एक-एक विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। इस दौरान वे सरकार की योजनाओं और संगठन की समीक्षा करेंगे। शुक्ला ने कहा, मुख्यमंत्री के इस दौरे का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की जनता भी इंतजार कर रही है। 2023 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के इस दौरे का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि इस दौरे से कांग्रेस पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : मेडिकल पढ़ाई के निजीकरण पर महंत का विरोध

CHHATTISGARH : Mahant protests against privatization of medical education रायपुर।...

BHUPESH vs VIJAY : PM आवास पर भूपेश-विजय LIVE भिड़े!

BHUPESH vs VIJAY : Bhupesh and Vijay clash live...

RAIPUR BREKING : PM आवास पर कुछ देर में आमने-सामने विजय-भूपेश!

  रायपुर। रायपुर में आज छत्तीसगढ़ की सियासत का बड़ा...

CG CRIME NEWS : DJ की आवाज बढ़ाने पर चाकूबाजी, युवक की हत्या!

बिलासपुर। बिलासपुर में गणेश पंडाल के पास DJ की...